Tuesday, September 11, 2018

ब तक जारी किए गए केंद्रीय असेंबली के ग़ैर-सर

0 बजे - अब तक जारी किए गए केंद्रीय असेंबली के ग़ैर-सरकारी परिणामों में पीटीआई को 20, पीएमल नवाज़ को छह, पीपीपी को चार और अन्य पार्टियों को तीन सीटें मिली हैं.
13:10 बजे: पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री चौधरी निसार चुनाव हार गए हैं. वह निर्दलीय तौर पर रावलपिंडी से केंद्रीय असेंबली की एनए 59 सीट से उम्मीवार थे. ग़ैर-सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चौधरी निसार को 66369 वोट मिले हैं जबकि उनके मुक़ाबले पीटीआई के उम्मीदवार को 89055 वोट मिले हैं.
इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) की आम चुनावों में बढ़त पर इमरान की पूर्व पत्नी जेमाइमा गोल्डस्मिथ ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है.
उन्होंने ट्वीट किया, "अपमान, बाधाओं और बलिदान के 22 सालों बाद मेरे बेटे के पिता पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री हैं. ये दृढ़ता, भरोसा और हार न मानने का अविश्वसनीय उदाहरण है. अब चुनौती यह याद रखना है कि वह राजनीति में पहले पायदान पर क्यों आए. मुबारक इमरान ख़ान."मरान ख़ान की पार्टी की बढ़त से पाकिस्तान शेयर बाज़ारों में तेज़ी आई है. कराची स्टॉक एक्सचेंज में 700 अंकों का उछाल हुआ है.
12:40 बजे - चार प्रांतीय असेंबली के आए अब तक के ग़ैर-सरकारी परिणामों में ख़ैबर पख़्तूनख़्वां प्रांत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) को 22, आवामी नेशनल पार्टी (एएनएम), मुत्ताहिद मजलिस-ए-अमल (एमएमए) को दो-दो सीटें मिली हैं.
पंजाब में मुस्लिम लीग नवाज़ के 16, पीटीआई के 12 और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.
सिंध में पीपीपी ने पांच और ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस ने एक सीट जीती है.
बलूचिस्तान में बलूचिस्तान आवामी पार्टी ने दो और बलूचिस्तान नेशनल पार्टी ने एक सीट जीती है.
12:30 बजे - केंद्रीय असेंबली में पंजाब प्रांत की एनए 166 बहावल नगर सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल ग़फ़्फ़ार ने पीटीआई सैयद मोहम्मद को हराया है. ग़फ़्फ़ार को 101811 वोट मिले हैं.
11:35 बजे - अब तक आए केंद्रीय असेंबली के ग़ैर-सरकारी नतीज़ों में तहरीक-ए-इंसाफ़ ने 10, मुस्लिम लीग नवाज़ और पीपल्स पार्टी ने तीन-तीन और अन्य ने एक सीट जीती है. अब तक आए प्रांतीय असेंबली के ग़ैर-सरकारी परिणामों में ख़ैबर पख़्तूनख़्वां प्रांत में तहरीक-ए-इंसाफ़ ने 15, आवामी नेशनल पार्टी ने 2 और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.
पंजाब में मुस्लिम लीग नवाज़ ने नौ, तहरीक-ए-इंसाफ़ ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है.
सिंध में पीपल्स पार्टी ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है.
बलूचिस्तान में बलूचिस्तान आवामी पार्टी ने दो और बलूचिस्तान नेशनल पार्टी ने एक सीट जीती है.
10:47 बजे - चुनाव आयोग द्वारा 10 बजे तक केंद्रीय असेंबली के आए 12 सीटों के ग़ैर-सरकारी परिणामों में पीटीआई आगे है. पीटीआई ने आठ, पीएमल (एन) ने दो और पीपीपी और एमएमए ने एक-एक सीट हासिल की है.
10:45 बजे - हमज़ाह शहबाज़ जीते
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल) नवाज़ के प्रमुख शहबाज़ शरीफ़ के बेटे हमज़ाह शहबाज़ शरीफ़ ने केंद्रीय असेंबली की सीट 124 से जीत हासिल की है. ग़ैर-सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, हमज़ाह शहबाज़ ने कुल 146294 वोट हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्ंवद्वी तहरीक-ए-इंसाफ़ के मोहम्मद नोमान क़ैसर को 80981 वोट मिले.
10:30 बजे - चुनाव आयोग ने सुबह नौ बजे तक केंद्रीय असेंबली की सात सीटों के अनौपचारिक परिणाम जारी किए थे. इसमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ को चार जबकि मुस्लिम लीग नवाज़, पीपल्स पार्टी और मत्ताहिदा मजलिस-ए-अमल ने एक-एक सीट हासिल की है.
पाकिस्तान में इस वक़्त राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली के लिए मतगणना जारी है. नीचे ग्राफ़ में देखिए किस-किस इलाक़े में केंद्रीय असेंबली की कितनी सीटें हैं.
मतगणना के रुझानों के अनुसार, 113 सीटों पर बढ़त के साथ पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) दूसरे और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी तीसरे पायदान पर है.लाहौर और रावलपिंडी की सड़कों पर पीटीआई समर्थक जश्न मनाने उतर आये हैं. पाकिस्तान में ट्विटर पर
मुस्लिम लीग नवाज़ पार्टी ने चुनाव आयोग पर साज़िश और धांधली के आरोप लगाये हैं. हालांकि मुख्य चुनाव अधिकारी सरदार रज़ा ख़ान ने सभी आरोपों और आलोचनाओं को ख़ारिज कर दिया है.
हालांकि, ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान में हमेशा लोकतांत्रिक सरकार रही है. कभी यहां सैन्य शासन रहा है तो कभी नागरिक शासन रहा है.
बुधवार शाम 6 बजे मतदान ख़त्म हुआ था. इसके बाद क़रीब 8 बजे मतों की गिनती शुरू हुई थी.
लेकिन पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने गुरुवार तड़के लगभग साढ़े 4 बजे पहले आधिकारिक नतीजे की घोषणा कि जो रावलपिंडी से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के उम्मीदवार चौधरी मोहम्मद अदनान के हक़ में गया है.
  • संसदीय सीटों पर हुआ मतदान, इनमें से 70 सीटें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं.
  • चुनाव में 95 पार्टियों के 11,676 उम्मीदवार मैदान में थे.
  • पाकिस्तान के चारों सूबों और केंद्रीय राजधानी के इलाक़े को मिलाकर रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या क़रीब 10 करोड़ 59 लाख है.
  • स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़, क़रीब 50 फ़ीसदी मतदाताओं ने आम चुनाव में वोट दिया.
  • पाकिस्तान में मतदान की सुरक्षा और तालिबान के ख़तरे के मद्देनज़र 3 लाख 70 हज़ार सेना के जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया था.
  • हालांकि, मतदान के दिन क्वेटा में हुए हमले में कुल 31 लोगों की मौत हुई.

No comments:

Post a Comment